20 Apr 2024, 13:38:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रायसेन का विदिशा से टूटा सड़क संपर्क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 4:13PM | Updated Date: Aug 25 2019 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में आज लगातार दूसरे दिन भी बेतवा नदी के उफान पर होने और पगनेश्वर पुल पर 10 फीट पानी होने से रायसेन का सांची और विदिशा से सड़क सम्पर्क टूटा हुआ है। रायसेन जिले में कई दिन से जारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। इसी बीच निचली बस्तियों में लोगों के घरों में पानी घुसने के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। लगातार बारिश के कारण जिले की नारंगी नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में नदी पार के रिहायशी इलाकों का रास्ता बंद हो गया है। इसी बीच लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी को पार करने की भी कोशिश करते दिख रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »