20 Apr 2024, 10:49:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांजी हाऊस में कैद हुए आवारा पशु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 3:30AM | Updated Date: Aug 25 2019 3:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मंडला। नगर पालिका की हाका गैंग ने लगभग आधा सैंकड़ा पशुओं को कांजी हाऊस में कैद कर दिया है। ये आवारा पशु नगर की यातायात व्यवस्था को चौपट करते है वहीं सब्जी व्यापारियों को भी तंग करने से बाज नही आते। अनेक शिकायत के बाद नगर पालिका की हाका गैंग द्वारा लगभग 50 मवेशियों को कांजी हाऊस में कैद कर दिया है।  नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा अमित शुक्ला एवं प्रदीप झारिया मुनपा अधिकारी के निदेर्शानुसार शहर के मुख्य मार्गों से आवारा मवेशियों को रात्रि में सफाई कर्मचारियों के द्वारा पकडकर कांजी हाऊस में बंद किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 50 मवेशियों को पकड़कर कांजी हाऊस में बंद किया गया।
 
साथ ही दिन में हाका गैंग द्वारा नगर के मुख्य मार्ग से मवेशियों को हकाला जा रहा है। जिससे आवागमन बाधित न हो। साथ ही नगरपालिका परिषद द्वारा पशु मालिकों से अपील करती है कि अपने-अपने पशुओं को बांधकर नियंत्रण में रखें दो बार किसी भी मवेशी के बंद होने पर पशु मालिक के खिलाफ  म.प्र. नपा अधिनियम 1961 की धारा 233 के तहत न्यूसेंस की कार्यवाही की जावेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी पशु मालिक की होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »