19 Apr 2024, 15:54:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

थ्री लेयर पुलिस सुरक्षा में निकलेगी सवारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 3:24AM | Updated Date: Aug 25 2019 3:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन। उज्जैन में भगवान महाकाल की सोमवार को निकलने वाली शाही सवारी के दौरान तीन लेयर पुलिस बल व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा महाकाल चौकी, रामघाट और गोपाल मंदिर में भी रिजर्व पुलिस बल को रखा जाएगा। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व पुलिस बल का उपयोग किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस की व्यवस्था रामघाट, हरसिद्धि मंदिर के पास, छत्री चौक, कोट मोहल्ला, सेंट्रल कोतवाली चौराहा, चारधाम मंदिर, पानी की टंकी के पास एवं भारत माता मंदिर के पास रखी जाएगी। महाकाल मंदिर, रामघाट एवं गोपाल मंदिर में पुलिस कंट्रोल रुम बनाया जाएगा। शाही सवारी के मार्ग पर 40 सीसीटीवी कैमरे पूर्व में लगाए जा चुके हैं। वर्तमान में 8 कैमरे और बढ़ाए जा रहे हैं। 
 
पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता एवं कमिश्नर अजीत कुमार की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रुम में आयोजित शाही सवारी की तैयारी संबंधी बैठक में यह जानकारी दी गई।  श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी 26 अगस्त को निकलेगी। शाही सवारी को सुरक्षित एवं सुगम तरीके से संचालन करने के लिए व्यवस्थित व्यवस्था तैयार की गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »