19 Apr 2024, 18:29:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कर्नाटक में बाढ़ से हुई क्षति का जायजा लेने के लिए गृह मंत्रालय ने गठित की टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 1:51AM | Updated Date: Aug 24 2019 1:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को ‘आंतरिक मंत्रिमंडलीय केंद्रीय दल’ का गठन किया। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत प्रकाश की अध्यक्षता में गठित यह दल 24 से 27 अगस्त तक राज्य का दौरा करेगा और राज्य में बाढ़ से हुई क्षति का मूल्यांकन करेगा। इस दल में कृषि मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय, सड़क-परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल है।

केंद्रीय दल बाढ़ से हुई क्षति का पता लगाने तथा राहत एवं बचाव अभियानों का निरीक्षण करने के लिए राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगा और इस बारे में गृह मंत्रालय को रिपोर्ट देगा। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में भारी बारिश और बाढ़ ने काफी तबाही मचायी है। इसके कारण हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों तथा राहत शिविरों में रह रहे हैं। राज्य में अभी तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है तथा सात लाख लोग विस्थापित हुए हैं। चौदह अगस्त के आंकड़ों के अनुसार राज्य में 6.97 लाख से अधिक लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगहों पर रह रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »