28 Mar 2024, 22:02:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किशोर और युवती के गले में जूतों की माला डालकर निकाला जुलूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 9:44PM | Updated Date: Aug 23 2019 9:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के एक गांव में कथित रूप से पंचायत के आदेश पर एक किशोर और एक युवती के गले में जूतों की माला डालकर उनका जुलूस निकालने के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए प्रदेश महिला आयोग की एक सदस्य आज करनाल आईं। दो दिन पहले सोशल मीडिया में दनियालपुर गांव से वायरल एक वीडियो में लोगों को किशोर और युवती  का जुलूस निकालते, उन्हें अपमानित करते देखा जा सकता है। दोनों के गले में जूतों की माला डाली हुई थी और उनके चेहरों पर कालिख पोती हुई थी। आरोप है कि दोनों के बीच कथित संबंधों को लेकर ऐसा किया गया। युवती शादीशुदा बताई जाती है। पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में घटना आने पर भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार उन्मूलन कानून व सूचना प्रौद्योगिकी अधनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया तथा इस मामले में पांच लोगों को 21 अगस्त को ही गिरफ्तार किया था। जबकि दो प्रमुख आरोपियों को कल गिरफ्तार किया गया और आज आज अदालत के सामने पेश किया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »