28 Mar 2024, 14:54:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रक्षा मंत्री ने लिया मध्य कमान में सुरक्षा तैयारियों का जायजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 3:37PM | Updated Date: Aug 23 2019 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान की गीदड़ भभकियों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित सेना के मध्य कमान मुख्यालय का निरीक्षण किया और रक्षा तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। मध्य कमान के प्रवक्ता ने बताया कि सिंह ने मुख्यालय मध्य कमान और 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर का दौरा किया। उन्होने सबसे पहले युद्ध स्मारक स्मृतिका में माल्यार्पण कर वीर शहीदों को याद किया। रक्षा मंत्री को मध्य कमान मुख्यालय में लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा, जनरल ऑफिसर कमाडिंग-इन-चीफ, मध्य कमान ने परिचालन और प्रशासनिक मुद्दों पर जानकारी दी।
 
इसके बाद रक्षा मंत्री 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर पहुंचे जहां उन्होंने केंद्र में प्रशिक्षण सुविधाओं का जायजा लिया और पैरा स्लाइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और मार्शल आर्ट जैसी विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का प्रदर्शन भी देखा। 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित बड़ाख़ाना के दौरान रक्षा मंत्री सिंह ने रक्षा कर्मियों और प्रशिक्षण केंद्र के रंगरूटों के साथ खुलकर बातचीत की। उन्होंने मध्य कमान की युद्ध क्षमता और परिचालन तत्परता में अपनी खुशी और विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने सेवारत सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण और प्रशासन को सुनिश्चित करने के लिए कमान द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी संतोष व्यक्त किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »