नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज भी हल्की बारिश होने और बादल छाये रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन की शुरुआत के साथ ही मौसम गर्म और उमस भरा रहा। इस बीच यहां का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। गौरतलब है कि कल यहां कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक यहां सुबह 8.30 बजे तक आर्द्रता का स्तर 78 प्रतिशत रहा। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था।