29 Mar 2024, 16:37:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

खाई में गिरे कैंसर मरीज और परिवार को डायल 100 ने पहुंचाया अस्पताल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 4:49PM | Updated Date: Aug 19 2019 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से खरगोन इलाज के लिए जा रहे एक कैंसर मरीज की कार के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त होते ही राज्य पुलिस की डायल 100 सेवा ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। डायल 100 राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार और सोमवार की दरमियानी रात सूचना आई कि बैतूल के चिचौली क्षेत्र में बैतूल-खंडवा रोड पर एक कार सड़क से उतर कर 50 फीट गहरी खाई में गिर गई है। कार में एक कैंसर मरीज और उसके परिजन मौजूद हैं। सूचना मिलते ही डायल-100 एफआरवी स्टाफ ने सभी को सुरक्षित खरगोन के कैंसर अस्पताल पहुंचाया। वहीं धार जिले में डायल 100 सेवा ने एक महिला को समय पर अस्पताल पहुंचा कर उसका सुरक्षित प्रसव करवाया।
 
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सिलौदा गाँव निवासी दिलीप राठौर की पत्नी सुनीता बाई को प्रसव पीड़ा हो रही थी। अस्पताल ले जाने का साधन उपलब्ध नहीं था। सूचना पर डायल-100 पुलिस स्टाफ  ने पीड़ित महिला को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। भिंड जिले में अपने ननिहाल आए तीन साल के एक बच्चे को परिवार से बिछड़ने पर डायल 100 कर्मचारियों ने उसके घर तक पहुंचाया। रौन थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने आज सुबह एक बच्चा देखा जो अपने बारे मे कोई जानकारी नहीं दे पा रहा था। मौके पर पहुँचकर डायल-100 एफआरवी स्टाफ ने बच्चे को संरक्षण मे लेकर परिजन की तलाश कर उनके सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के जिला जालोन निवासी अतुल तिवारी अपने बच्चे तथा पत्नी के साथ ससुराल आए थे। उनका बालक गोलू घर के बाहर खेलते-खेलते अचलपुरा की और चल दिया तथा रास्ता भटक गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »