29 Mar 2024, 13:18:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उप्र में जेई एवं एईएस की रोकथाम में उल्लेखनीय सफलता मिली है: योगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 12:16AM | Updated Date: Aug 19 2019 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल में जापानी इंसेफलाइटिस (जेई) और अक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रॉम (एईएस) की रोकथाम में अभूतपूर्व सफलता मिली है। योगी रविवार को यहां इण्डिया टी वी फाउण्डेशन द्वारा आयोजित दो-दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 10 रोगियों को सेनेटाइज़ किट वितरित की। शिविर में मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण किया गया और दवाइयां भी वितरित की गयीं।  इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इण्डिया टी वी फाउण्डेशन को जनजागरण अभियान का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद दिया तथा अगला कार्यक्रम कुशीनगर में आयोजित करने का आव्‍हान भी किया। उन्होंने कहा कि पिछले 40-42 वर्षों में जेई/एईएस से बड़ी संख्या में बच्चों की मृत्यु हुई है। सांसद के रूप में उनके द्वारा इस मामले को कई बार संसद में उठाया गया है।
 
वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में इस बीमारी की रोकथाम में उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि जेई/एईएस बीमारी को समूल समाप्त करने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य किया गया है। इस बीमारी पर नियंत्रण के लिए इससे बचाव के सम्बन्ध में जन-जागरूकता आवश्यक है। इसके लिए अन्तर्विभागीय अधिकारियों की टीम बनाकर व विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान संचालित किया गया है।
 
स्वच्छता कार्यक्रम के अतिरिक्त माह जुलाई में सभी जिलों में ‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ जेई/एईएस से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में 01 से 15 जुलाई तक ‘दस्तक अभियान’ संचालित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेस लाइन सर्वे के आधार पर प्रत्येक ग्राम में शौचालय निर्माण कराया गया है। ग्राम स्तर पर शौचालय के उपयोग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए अभियान चलाया गया है। परिणामस्वरूप इस बीमारी पर व्यापक नियंत्रण हुआ है और मृत्यु दर काफी कम हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बेस लाइन सर्वे के अतिरिक्त पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर निर्धारित समय सीमा के भीतर शौचालय उपलब्ध कराने की कार्यवाही करें। इस अवसर जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »