18 Apr 2024, 08:51:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमलनाथ के गौवंश की सुरक्षा को लेकर योजना बनाने के निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 3:02PM | Updated Date: Aug 14 2019 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अधिकारियों को गौवंश की सुरक्षा की दृष्टि से एक विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा के मुताबिक कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने वादे के मुताबिक गौवंश की रक्षा को लेकर 1000 गौशालाएँ बनाने का निर्णय लिया। बरसात में खेतों में पानी होने से व मिट्टी गीली होने से गौवंश बड़ी संख्या में सड़कों पर बैठते हैं, जिसके कारण बरसात के इस मौसम में कई गौमाताएँ दुर्घटनाओं का शिकार होती हैं। इन दुर्घटनाओं में जान-माल की हानि भी होती है।
 
इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा है कि वे गौवंश की सुरक्षा की दृष्टि से व इससे होने वाली वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिये एक विस्तृत कार्ययोजना बनायें। प्रदेश के प्रमुख मार्गों पर बरसात के इस मौसम में गौवंश की सुरक्षा की दृष्टि से उनका सड़कों पर बैठना रोका जा सके। उन्होंने कहा कि भले इस कार्ययोजना को इस बरसात के मौसम में अमलीजामा नहीं पहनाया जा सके, लेकिन भविष्य में इसे मूर्त रूप जÞरूर दे सकें। गौवंश  की रक्षा- सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक भी कार्ययोजना बनाना पड़े तो भी बनायी जाये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »