20 Apr 2024, 19:29:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ममता की दुर्गा पूजा समितियों से पूजा कर न वसूलने की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 1:23PM | Updated Date: Aug 14 2019 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से दुर्गा पूजा समितियों अथवा अन्य  पर्व पर कर न थोपे जाने की अपील की है। बनर्जी ने कहा कि  सीबीडीटी ने एक प्रेस रिलीज जारी की है जिसमें पूजा कर  के लिए पूजा समितियों को दी जाने वाली नोटिस के बारे में स्पष्टीकरण दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे  जानकारी मिली है कि सीबीडीटी ने एक प्रेस रिलीज जारी की है जिसमें पूजा  समितियों को पूजा कर के लिए नोटिस दिये जाने के संबंध में स्पष्ट किया गया है।
 
मैं इस  प्रेस रिलीज को आप सबके साथ साझा करना चाहूंगी कि तथाकथित प्रेस रिलीज के  नाम पर कुछ दावे किए गए हैं , जिससे स्वमेव साबित होता है कि वे तथ्यात्मक  रूप से गलत हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह हमारी संस्कृति और हमारे  दुर्गा पूजा पर्व पर भी हमला है। मुझे नहीं पता है कि यह जानबूझकर या  अनजाने में किया जा रहा है, लेकिन यह निश्चित रूप से गलत है। खासकर इसलिए  जब सभी धर्म, जाति अथवा पंथ के लोग इस पूजा में सहभागिता करते हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »