19 Apr 2024, 02:05:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जूनागढ मनपा चुनाव में 49.68 प्रतिशत मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 1:44AM | Updated Date: Jul 22 2019 1:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जूनागढ। गुजरात में जूनागढ महानगर पालिका के चुनाव में रविवार को 49.68 प्रतिशत मतदान हुआ। मतगणना 23 जुलाई को होगी। कडी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक जूनागढ मनपा चुनाव के लिए बारिश के बीच इस बार सबसे कम 49.68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जबकि सन् 2004 के चुनाव में 52.48, 2009 में 56.28, 2014 में 54.17 फीसदी मतदान हुआ था। इस चुनाव में 56 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस, भाजपा, एनसीपी, सीपीएम, निर्दलीय सहित कुल 159 प्रत्याशी चुनावी मैंदान में थे।
 
मनपा के कुल 15 वार्डों की 60 सीटों में से वार्ड तीन की की तीन सीटें भाजपा निर्विरोध मिल गई और एक प्रत्याशी संतानों के मामले में अयोग्य घोषित किया गया। कुल 56 सीटों पर मतदान हुआ, 14 वार्डों में 277 मतदान केंद्र पर सुरक्षा के लिए कुल 1800 पुलिस कर्मी तैनात रहे। वार्ड छह में फर्जी मतदान करते हुए एक महिला को पकड लिया गया। सभी सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि जूनागढ मनपा में भाजपा सत्तारूढ थी और राज्य की सात मनपा में भी सब पर भाजपा का कब्जा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »