25 Apr 2024, 22:31:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अलग धर्म में विवाह रचाने वाले दंपत्ति को सुरक्षा की दरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 1:44AM | Updated Date: Jul 21 2019 1:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संवेदनशील जिले सहारनपुर में अलग धर्मो के प्रेमी युगल ने विवाह रचाने के बाद पुलिस से जान का खतरा बताते हुये सुरक्षा की गुहार लगायी है। क्षेत्र के गांव कुरड़ी खेड़ा निवासी युवक अमित ने प्रेमिका आरजू उर्फ खुशनसीब से न्यायालय में शादी कर ली थी। अब दोनों को ग्रामीण जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस से कोई मदद नहीं मिलने के बाद दंपत्ति ने एसपी सिटी विनीत भटनागर से मिलकर मदद की गुहार लगाई। भटनागर ने बताया कि इस प्रकरण में उन्होने बिहारीगढ़ पुलिस को निर्देश दिया है कि मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए युगल को सुरक्षा दिलाई जाए और जो लोग भी उन्हें धमकियां दे रहे हैं उनके खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की जाए।
 
अमित ने एसपी सिटी से यह भी कहा कि युवती के पक्ष के लोग उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। लेकिन वह धर्म नहीं बदलेगा और उसकी पत्नी बनी आरजू उसके साथ ही रहेगी। उसे उसके धर्म का होने पर कोई आपत्ति नहीं है। इस बारे में एसएचओ बिहारीगढ़ विजेंद्र रावत ने प्रेमी युवक अमित के इस आरोप को गलत बताते हुये कहा कि 24 जून को युवती के पिता इरशाद ने थाना अमित के खिलाफ उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री का अपहरण किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को बरामद कर युवती के कोर्ट में बयान कराए जहां उसने खुद को बालिक बताते हुए अपने प्रेमी अमित के साथ आर्य समाज मंदिर में अपनी मर्जी से शादी करने का बयान दिया और पति के साथ जाने की इच्छा जताई। कोर्ट के आदेशानुसार युवती को अमित की सुपुदर्गी में दे दिया गया है। इस युगल को धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ प्रभावी ऐहतियाती कार्रवाई करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »