28 Mar 2024, 22:17:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हज की पहली उड़ान 21 जुलाई तड़के 02:25 पर होगी रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2019 12:26AM | Updated Date: Jul 20 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से हज यात्रियों की पहली उड़ान 21 जुलाई तड़के रवाना होगी और यह सिलसिला छह अगस्त तक जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव एवं कार्यपालक अधिकारी राहुल गुप्ता ने शुक्रवार को यहां बताया लखनऊ उड़ान स्थल से हज पर जाने वाले आज़मीन-ए-हज की उड़ान 21 जुलाई से प्रारम्भ होकर छह अगस्त तक जारी रहेगी।

आज़मीने हज की प्रथम उड़ान का समय तड़के 02:25 बजे निर्धारित है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं राज्य मंत्री मोहसिन रज़ा रविवार रात नौ बजे सरोजनी नगर स्थित मौलाना अली मियाँ मेमोरियल हज हाउस से  हरी झण्डी दिखाकर हज यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए रवाना करेंगे। लगभग चार घण्टे पूर्व यात्रियों को हवाई अड्डे पर भेजा जाता है। इसीलिए आज़मीने हज को 20 जुलाई की रात नौ बजे एयरपोर्ट रवाना किया जायेगा। इस अवसर पर प्रमुख धर्म गुरू भी उपस्थित रहेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »