17 Apr 2024, 01:51:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा की मांग, कुमारस्वामी तत्काल इस्तीफा दे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 1:04PM | Updated Date: Jul 17 2019 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस और जनता  दल(सेक्युलर) के 15 विधायकों के इस्तीफे के मामले में शीर्ष अदालत के  अंतरिम आदेश के परिप्रेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी से तत्काल इस्तीफा दिये जाने की मांग की है। भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदयुरप्पा ने बुधवार को आये उच्चतम न्यायालय के अंतरिम आदेश का स्वागत किया।

 
उन्होंने कहा, यह संविधान और लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने यह कहते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफा देने की  मांग की कि वह सरकार चलाने के लिए बहुमत खो चुके हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार से विधायकों के इस्तीफे तत्काल मंजूर  किए जाने की भी अपील की। उन्होंने शीर्ष अदालत के फैसले को ‘ऐतिहासिक  न्याय’ करार देते हुए कहा कि हालांकि यह अंतरिम आदेश है और आने वाले दिनों  में न्यायालय अध्यक्ष की शक्तियों और कार्यवाहियों पर निर्णय लेगा।
 
भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भी कहा कि  मुख्यमंत्री बहुमत खो चुके हैं और उन्हें अपने पद से तुरंत हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा, विधायकों की संख्या कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के पक्ष  में नहीं है। कुमारस्वामी अपने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »