19 Apr 2024, 12:00:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कानून व्यवस्था पर विपक्ष का हंगामा, नहीं चल सका प्रश्नकाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 12:32PM | Updated Date: Jul 17 2019 12:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज कानून व्यवस्था पर लगातार चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही पहले पांच मिनट के लिए स्थगित होने के बाद 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसी के चलते आज प्रश्नकाल नहीं चल सका। प्रश्नकाल शुरु होते ही नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भारतीय जनता पार्टी के अन्य विधायकों ने राजधानी भोपाल में कल एक बच्चे की मौत के खुलासे समेत समूची कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की। इस पर अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने कहा कि विपक्ष प्रश्नकाल चलने दे।
 
इसी बीच भाजपा के सदस्यों ने लगातार अपनी मांग उठाते हुए हंगामा करना शुरु कर दिया। लगातार हंगामे के चलते अध्यक्ष प्रजापति ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी। सदन के समवेत होने पर भी विपक्ष लगातार अपनी मांग पर अड़ा रहा। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पहले भी इस प्रकार चर्चा हुई हैं। विपक्ष के अन्य सदस्य भी स्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा की मांग करते रहे। लगातार हंगामा होते देख अध्यक्ष प्रजापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »