19 Apr 2024, 07:21:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बाढ़ से निपटने के लिए बेहतर समन्वय जरूरी : नीतीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 5:12PM | Updated Date: Jul 12 2019 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में संभावित बाढ़ के मद्देनजर संबंधित विभागों से आपस में बेहतर समन्वय बनाकर किसी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। कुमार ने आज यहां एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से नदियों के जलस्तर पर नजर बनाये रखने के साथ ही बांधों की स्थिति पर निगरानी रखने का निर्देश दिया।
 
उन्होंने कहा, ‘‘सुबह-शाम हालात की निगरानी करते रहें ताकि किसी प्रकार की आपात स्थिति से निपटा जा सके। नदियों में जल के प्रवाह से बांध पर होने वाले प्रभाव का भी विशेष ध्यान रखें। नदियों में हो रहे वाटर डिस्चार्ज पर नजर रखें। जल संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग संभावित सभी परिस्थितियों के लिए आपस में समन्वय बनाये रखें।’’ इससे पूर्व बैठक के शुरू होने पर जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह ने राज्य में अबतक हुए वर्षापात की स्थिति, बिहार तथा नेपाल में हो रही भारी बारिश से नदियों के बढ़ रहे जलस्तर की स्थिति, तटबंधों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
 
वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इस बैठक में मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »