20 Apr 2024, 12:48:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जनमंच के नाम पर अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रताड़ति किया जा रहा है: राठौर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 8:36PM | Updated Date: Jun 18 2019 8:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के प्रदेश में चलाए जा रहें जनमंच कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रताड़ति किये जाने का आरोप लगाते हुये इस पर चिता व्यक्त की है। राठौर ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि सार्वजनिक मंचों पर अधिकारियों का अपमान कर भारतीय जनता पार्टी के मंत्री सरकारी सेवा नियमों की अवहेलना के साथ ही उन्हें डराने का भी प्रयास कर रहे हैं जो पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने दावा किया कि सरकार का जनमंच कार्यक्रम उपहास बन कर रह गया है। प्रदेश कांग्रेसध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि जनमंच के नाम पर वह सरकारी मशीनरी और सरकारी धन का दुरुपयोग कर अपने राजनीतिक एजेंडे पर काम कर रही है।

इससे आम लोगों को कोई लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्राय: देखा जा रहा है कि जनमंच में अधिकारियों पर दबाव बना कर उन्हें अपने कुछ चहते लोगों को कथित तौर पर  लाभ पहुंचाने के लिये उन पर अनावश्यक दबाव बनाये जा रहे हैं। राठौर ने किन्नौर में कांग्रेस के विद्यायक जगत प्रकाश नेगी और कुछ पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ हुए सार्वजनिक मंच पर मंत्री सरवीण चौधरी के व्यवहार की भी निदा की। उन्होंने कहा कि जनमंच में सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »