28 Mar 2024, 14:42:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बहराइच सड़क दुर्घटना में युवक की मृत्यु, छह घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 6:09PM | Updated Date: May 25 2019 6:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में सफारी वाहन सवार एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि मां-बेटी समेत छह लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोतवाली देहात इलाके के मक्कापुरवा निवासी अरविन्द मिश्रा के परिवार के कुछ लोग  सफारी वाहन से महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
 
वाहन सवार लोग गोंडा-बहराइच मार्ग पर बेरिया के निकट पहुंचे। तभी ब्रेकर पर ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से सफारी वाहन जा टक्कराया। इस घटना में भक्तापुरवा निवासी 40 वर्षीय संतोष तिवारी की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में सफारी और ट्रैक्टर-ट्राली सवार छह लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना में घायल सुमनलता और आरती गंभीर रुप से घायल हैं उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »