25 Apr 2024, 22:12:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दावे पर खरा उतरा राजग, बिहार में पहली बार बंटोरे 50 प्रतिशत से अधिक वोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 5:15PM | Updated Date: May 25 2019 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। इस बार के लोकसभा चुनाव में 50 प्रतिशत वोट हासिल करने का दावा करने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने ‘मोदी की सुनामी’ में अपने संकल्प को पूरा कर दिखाया और बिहार में पहली बार 53.25 फीसदी मत प्राप्त कर चालीस में से 39 सीटें जीत ली। सतरहवें लोकसभा चुनाव (2019) में राजग के बैनर तले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाईटेड (जदयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने मिलकर चुनाव लड़ा।
 
तालमेल के तहत भाजपा को 17, जदयू को 17 और लोजपा को छह सीटें मिली। भाजपा और लोजपा ने जहां अपने-अपने खाते की सभी सीटें जीतीं वहीं जदयू किशनगंज को छोड़ शेष सभी 16 सीटें जितने में कामयाब रही। इस चुनाव में चौंकाने वाली बात यह रही कि राजग के विजयी उम्मीदवारों ने न केवल जीत के अंतर में लाखों का इजाफा किया बल्कि राजग बिहार में पहली बार कुल वैद्य मतों में 50 प्रतिशत से अधिक यानी 53.25 प्रतिशत की हिस्सेदारी पर कब्जा करने में कामयाब रहा।     
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »