28 Mar 2024, 15:55:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बलरामपुर में हत्यारोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 4:52PM | Updated Date: May 25 2019 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलरामपुर। उत्तर  प्रदेश मे बलरामपुर के ललिया क्षेत्र में रूपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में हत्या कर शव जलाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शनिवार को बताया  कि रूपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में अनिल सोनी ने 18 मई की रात झरझार नाले के पास नहर की पटरी पर रामदयाल यादव की कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी और शिनाख्त मिटाने के लिए उसके शव को जला दिया।
 
इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उन्होने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने एक सूचना पर आरोपी अनिल सोनी को चिकडीहवा मोड के पास से सुबह गिरफ्तार किया। उसकी शिनाख्त पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाडी बरामद किया।    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जुर्म इकबाल करते हुए बताया कि  रूपयो के लेन देन को लेकर उपजे विवाद में उसने रामदयाल यादव की कुल्हाडी  मारकर हत्या कर दी थी और शिनाख्त छिपाने के लिए शव को जला दिया था।
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »