29 Mar 2024, 14:51:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मिट जाएगा झामुमो और झाविमो का अस्तित्व : निशिकांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 12:21AM | Updated Date: May 25 2019 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुमका। झारखंड में गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दूबे ने आज दावा किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन और झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के युग का अंत हो गया है और अब उनकी पार्टियों का अस्तित्व भी मिट जायेगा। दूबे ने दिल्ली रवाना होने के पूर्व यहां हवाईअड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि संतालपरगना में शिबू सोरेन युग का अंत हो गया है और राजमहल से झामुमो के टिकट पर निर्वाचित सांसद विजय हांसदा कांग्रेस से आयातित हैं। उन्होंने कहा कि गुरूजी के जीवन काल में ही झामुमो का अस्तित्व खत्म हो जायेगा।
 
झामुमो की क्या दुर्गति हुई यह वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के परिणाम से समझा जा सकता है। सांसद ने राज्य से झाविमो का वजूद भी मिट जाने का दावा करते हुए कहा कि लगभग साढ़े चार लाख से अधिक मतों से कोडरमा में जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मरांडी ही नहीं बल्कि गोड्डा में उनके के महामंत्री प्रदीप यादव एक लाख 84 हजार से अधिक वोट से हार जाते हैं। उस पार्टी के तकदीर और भविष्य की लकीर गोड्डा की जनता ने लिख दी है। उन्होंने कहा कि गोड्डा में झाविमो को जातिगत और धार्मिक समीकरण दिखा था। उनका समीकरण कैसे टूटा, यह जनता ने भाजपा को दिये भारी जनादेश से दिखा दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »