29 Mar 2024, 00:15:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा के फिर से 'फ्लोर टेस्ट',कराने की इच्छा का स्वागत : कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2019 2:05AM | Updated Date: May 22 2019 2:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा भारतीय जनता पार्टी इसके पहले चार बार विधानसभा में 'फ्लोर टेस्ट' करा चुकी है और अगर फिर से कराना चाहती है, तो उसका स्वागत है। कमलनाथ ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा ने चार बार फ्लोर टेस्ट करा लिया है। कांग्रेस सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के अलावा सदन में बजट पारित कराते समय बहुमत सिद्ध किया है। वे फिर से करना चाहते हैं तो इसका स्वागत है। उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस के सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जो दल कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं, उन पर भी उन्हें भरोसा है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक उन्हें लगभग दस विधायकों ने बताया है कि इन विधायकों को पद और पैसे का प्रलोभन दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी अपना मनोबल बढ़ाने के लिए ये सब कर रही है। ईवीएम में कथित गड़बड़यिों के बारे में उन्होंने कहा कि पूरे सोशल मीडिया में ईवीएम का एक नया घोटाला सामने आ रहा है। ये कितना सही है, कितना गलत, ये 23 तारीख को पता चल जाएगा। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखते हुए उनसे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी। उन्होंने मीडिया से चर्चा में ये भी कहा था हर सर्वेक्षण में केंद्र में एनडीए सरकार तय लग रही है। नए परिप्रेक्ष्य में लगता है कि कांग्रेस के पास विश्वास मत नहीं बचा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »