28 Mar 2024, 14:45:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बजरंगबली की चुटकी से बनेगी मोदी सरकार : विनय कटियार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 6:50PM | Updated Date: Apr 22 2019 6:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायर ब्राण्ड नेता विनय कटियार ने गठबंधन की तुलना आसुरी शक्तियों से करते हुये कहा कि बजरंगबली की चुटकी मात्र से केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार एक बार फिर सत्ता में होगी। श्रावस्ती संसदीय सीट पर भाजपा उम्मीदवार दद्दन मिश्र के पक्ष में प्रचार करने आये कटियार ने सोमवार को कहा कि जनता बजरंग बली की चुटकी मात्र से केन्द्र में भाजपा की दोबारा सरकार बनायेगी।
 
विपक्षियों के गठबंधन को आसुरी शक्ति की संज्ञा देते हुये उन्होने कहा कि जिस प्रकार बजरंग बली की पूंछ में असुरों द्वारा लगायी गयी आग से उन्ही की लंका जल गयी, उसी प्रकार गठबंधन जैसी आसुरी शक्तियों का नाश भाजपा  पुन: केन्द्र में बहुमत की सरकार बनाकर करेगी। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार,गुंडाराज,घोटाले की अग्नि भाजपा की पूंछ में विपक्षी दलों ने ही लगायी है और अब जब उन्ही की लंका ध्वस्त हो रही है तों इसमें भाजपा का क्या दोष है। जनता इतनी झाडू चलायेगी कि कूड़े करकट की भांति सभी विपक्षी दलो का सफाया हो जायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »