29 Mar 2024, 18:35:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंकजा मुंडे का विवादित बयान - राहुल गांधी के शरीर पर बम बांध....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2019 6:13PM | Updated Date: Apr 22 2019 6:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के जालना में एक चुनावी रैली को दौरान महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने का हवाला देते हुए कहा कि ‘हमारे जवानों पर कायरतापूर्ण हमले के बाद हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। कुछ लोग पूछते हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत कहां हैं? मैं कहती हूं कि राहुल गांधी के शरीर पर बम बांध कर उन्हें किसी दूसरे देश भेज दिया जाना चाहिए। तब वह समझेंगे।’
 
मुंडे ने कहा कि 'साल 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद भारत ने सितंबर 2016 में PoK में सर्जिकल स्ट्राइक की थी और आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की कार्रवाई में 30 से 35 आतंकी मारे गए थे।' उन्होंने कहा कि 'ये लोग आर्मी पर शक कर रहे हैं।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »