29 Mar 2024, 02:01:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

माया, अखिलेश एवं अजित ने की गठबंधन प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 12:23AM | Updated Date: Apr 21 2019 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने गठबंधन के प्रत्याशी अक्षय यादव को विजयी बनाने की अपील की। गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोद अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने यहां जनसभा को सम्बोधित किया। तीनों नेताओं के निशाने पर कांग्रेस, भाजपा के साथ प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फिरोजाबाद लोकसभा सीट के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव रहे। इन नेताओं ने किसी के बहकावे में ना आकर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की  लोगों से अपील की। मक्खनपुर के बिल्टीगढ़ चौराहे पर आयोजित जनसभा में बसपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने सम्बोधन की शुरुआत प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल ंिसह यादव का नाम लिये बगैर उन पर कटाक्ष करते हुये कहा कि वह विरोधी पार्टियों के हाथों में खेल रहे हैं ।
 
वह यहां से चुनाव लड़ रहे हैं और चुनाव प्रचार के लिये रिक्शे में बैठकर अपनी गरीबी और फकीरी का नाटक कर रहे हैं, लेकिन फिर भी गठबंधन के प्रत्याशी ऐतिहासिक वोटों के अंतर से जीतेंगे। मायावती ने कांग्रेस पर हमला करते हुये कहा कि देश की आजादी के बाद उसने केन्द्र और अधिकांश राज्यों में लम्बे समय तक राज किया। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण जनता ने उन्हें केन्द्र और प्रदेश की सत्ताओं से बाहर का रास्ता दिखाया। ठीक उसी प्रकार केन्द्र की भाजपा सरकार आरएसएसवादी, पूंजीवादी, संकीर्णवादी, सांप्रदायिकवादी और जातिवादी गलत नीतियों के कारण सत्ता से हटेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »