19 Apr 2024, 12:51:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पूर्णिया में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 11:20PM | Updated Date: Apr 20 2019 11:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया जिले के टिकापट्टी थाना क्षेत्र के कोसकीपुर गांव में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बच्ची के माँ-बाप शुक्रवार की सुबह काम करने दियारा गए थे। बच्ची अकेली ही घर में थी। परिजन जब शाम को वापस लौटे तो बच्ची घर में नहीं थी। इसके बाद उन्होंने बच्ची की खोजबीन शुरू की लेकिन आसपास के घरों में बच्ची नहीं मिली। आसपास के इलाके में पूरी रात खोजबीन के बाद भी बच्ची नहीं मिली।
 
ग्रामीणों की मदद से गांव के आसपास बगीचे, झाड़ियों और गड्ढे में आज सुबह एक बार फिर खोजबीन शुरू की गयी। इस दौरान घर से कुछ ही दूरी एक घने झाड़ी में बच्ची का शव नग्न अवस्था में मिला। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया है। बच्ची स्थानीय विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »