20 Apr 2024, 14:44:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिमाचल प्रदेश की चारों लोस. सीटों पर बसपा ने उतारे उम्मीदवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 11:01PM | Updated Date: Apr 20 2019 11:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धर्मशाला। बहुजन समाज पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों में उतर गई है। पार्टी ने राज्य की चारों लोकसभा  सीटों के लिए आज अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुये पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. केहर सिंह को कांगड़ा सीट ने अपना उम्मीदवार बनाया है। डा. केहर सिंह ने आज यहां बताया बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से पार्टी उम्मीदवारों के नामों को हरी झंडी मिलने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि शिमला संसदीय सीट से विक्रम सिंह, हमीरपुर सीट से देसराज और मंडी से शेष राम को चुनाव मैदान में उतारा है। बसपा प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार पार्टी प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है तथा वह किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गंठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जल्द की पार्टी उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »