23 Apr 2024, 18:16:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जाति-धर्म से ऊपर उठकर सबका विकास किया : नीतीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 12:48AM | Updated Date: Apr 19 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुपौल। जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि उन्होंने जाति और धर्म की बंदिशों से ऊपर उठकर राज्य में सबके विकास के लिये काम किया है। कुमार ने यहां गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी संभा को संबोधित करते हुये कहा कि राज्य में जब से उनकी सरकार है तब से जाति और धर्म की बंदिशों से ऊपर उठकर उन्होंने सबके विकास के लिए काम किया है और उसके सद्परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। जदयू अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि चर्चा करते हुए कहा कि उनके पांच वर्ष के कार्यकाल मे देश की प्रतिष्ठा दूसरे देशों में काफी बढ़ गई है। देश में सबके विकास पर कार्य हो रहा है। बिहार के विकास पर भी उनकी नजर है और इसी का परिणाम हैं राज्य में 50 हजार करोड़ रुपये की योजना की मंजूरी मिल गई है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »