18 Apr 2024, 13:58:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

झांसी : कब्रिस्तान में तोड़ी गई कब्रें, इलाके में फैला तनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 5:49PM | Updated Date: Feb 21 2019 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के कोतवाली थानाक्षेत्र स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में कुछ कब्रों के तोड़े जाने के बाद इलाके में गुरूवार को तनाव फैल गया, इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने मुस्लिम समाज के लोगों को शांत कराते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। कोतवाली थानाक्षेत्र अर्न्तगत सूजे खां की खिड़की बाहर स्थित हम्मालान समाज के कब्रिस्तान में कल शाम एक मिट्टी को दफनाया गया था उसके परिजन गुरूवार सुबह जब कब्रिस्तान में आए तो वहां चार पांच कब्रें टूटी हुईं पायीं इतना ही नहीं तोड़ी गई कब्रों पर शराब की थैलियों को भी फेका गया था। 
 
कब्रों पर तोड़फोड़ की बात तेजी से फैली और देखते ही देखते मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी जानकारी डायल -100 को दी और जानकारी मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
 
मामले की संजीदगी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सदर(एसपी सिटी)  भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। लोगों का आरोप है कि कब्रिस्तान की जमीन को गुरूसराय निवासी नेहा खान अपनी बताती हैं जबकि जमीन सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड की है। एसपी सिटी ने दोनों पक्षों की बात सुनी और अपने अपने दावे के पक्ष में कागजात पेश करने को कहा। एसपी सिटी ने कहा कि पूरे मामले को तहसीलदार देख रहे हैं! कब्रिस्तान के विवाद को लेकर जांच शुरू कर दी गई।      
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »