29 Mar 2024, 14:43:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : शिक्षिका ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 5:23PM | Updated Date: Feb 21 2019 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजगीर। बिहार में नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र लखीचक गांव में एक शिक्षिका ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के नूरसराय प्रखंड के किशमिरीचक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका सीता देवी (42) लखीचक गांव स्थित किराए के मकान में रहती थी। वर्ष 2012 में सीता देवी का नियोजन हुआ था लेकिन उसका नियोजन 19 जनवरी 2019 को रद्द कर दिया गया और इसी को लेकर वह तनाव में थी। सूत्रों ने बताया कि सीता देवी ने कल देर रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »