29 Mar 2024, 13:10:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है : मुख्यमंत्री कुमारस्वामी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2019 3:06PM | Updated Date: Jan 16 2019 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। भाजपा पर विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त के लग रहे आरोपों के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने यहां मीडिया से कहा, हमारी गठबंधन सरकार आराम से चल रही है। मै निश्चिंत हूं। हम अपने सभी विधायकों (जनता दल-सेकुलर और कांग्रेस विधायकों) के संपर्क में हैं और हमें उनका समर्थन प्राप्त है। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में मौजूद कुछ कांग्रेस विधायक भी उनके संपर्क में हैं। उन्होंने हालांकि उनके नाम नहीं बताए। सत्तारूढ़ जेडी-एस-कांग्रेस और विपक्षी भाजपा पिछले कुछ दिनों से एक-दूसरे पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रही हैं।
 
सिंचाई मंत्री डी.के. शिवकुमार ने इससे पहले कहा था, हमारे तीन विधायक मुंबई में हैं। हमें खरीद-फरोख्त की जानकारी है जोकि भाजपा द्वारा की जा रही है। हमारे विधायकों ने भी इस बाबत भाजपा द्वारा उनसे संपर्क करने के बारे में जानकारी दी है। भाजपा ने वहीं दूसरी तरफ, इन आरोपों से इनकार किया है और अपने विधायकों को हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी रिसॉर्ट में रखा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »