29 Mar 2024, 21:06:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : जमुई में माओवादियों ने की दो लोगों की गोली मारकर हत्‍या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2019 2:09PM | Updated Date: Jan 16 2019 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमुई। पुलिस मुखबिरी के संदेह में माओवादियों ने दो लोगों को गोली मार दी। घटना बिहार के जमुई की है। जमुई जिले में चकाई थाना क्षेत्र के गुरूरबाद गांव में माओवादियों के एक दस्ते ने पुलिस मुखबरी के संदेह में मंगलवार देर रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में एक महिला घायल हुई है। चकाई के थानाप्रभारी चंदेश्वर पासवान ने बुधवार को बताया कि कल देर रात करीब आठ हथियारबंद माओवादियों के दस्ते ने घर में घुस कर बरमोरिया पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव मोहम्मद उस्मान (40) और उनके पड़ोसी मोहम्मद गुलाम (38) की गोली मारकर हत्या कर दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »