19 Apr 2024, 08:00:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार : चार लोगों ने किया 9 साल की बच्‍ची से गैंगरेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2018 6:52PM | Updated Date: Dec 9 2018 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में मटिहानी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव में नौ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सीतारामपुर गांव की नौ वर्ष की बच्ची बुधवार को अपने ननिहाल रचियाही कचहरी टोला से पैदल अपने गांव आ रही थी तभी लूचो चौक के पास उसके स्कूल के वैन के चालक सुमित समेत चार लड़कों ने उसे जबरन वाहन में बिठा लिया और एक कमरे में बंद कर दिया।
 
सूत्रों ने बताया कि इन चारों ने दो दिनों तक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शनिवार की रात बच्ची अपने घर आई और परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही उग्र ग्रामीणों ने चालक सुमित को बंधक बना लिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर चार लड़कों के खिलाफ आज नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़तिा को चिकित्सीय जांच के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »