28 Mar 2024, 14:52:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शाहजहांपुर में रूबेला टीकाकरण के दौरान 30 बच्चों की हालत बिगड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2018 5:37PM | Updated Date: Dec 6 2018 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गुरुवार को मिजिल्स रूबेला टीकाकरण के दौरान 30 बच्चो की हालत बिगड़ गई। सभी बच्चों को तत्काल  जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । जहां डॉक्टरों द्वारा प्रथमिक उपचार के बाद बच्चो की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार शाहजहांपुर के मोहल्ला सिंजई स्थिति सरस्वती शिशु मंदिर में  मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत कैम्प लगाया गया था।
 
टीकाकरण  के कुछ समय बाद अचानक कुछ बच्चो ने चक्कर, उल्टी, सर दर्द होने की शिकायत  दी। देखते-देखते ही देखते अनुष्का पाठक, वंश, अमृत, आंशिक, अनुष्का शर्मा, शैलजा, सौम्या, प्रथम, हिमांशु, उन्नति, स्रेहा, अनन्या, सृष्टि,अवनीश,अमोली ,तेजस, अंश, प्रियांशु, गमन, अवंतिका, दिव्यांशी सहित 30 छात्र-छत्राओं की हालत बिगड़ गई।
 
आनन-फानन में सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करया गया है। डॉक्टरों द्वारा बच्चो का प्रथमिक उपचार किया गया। वही,घटना की जानकारी होते ही प्रशासन में हड़कम्प मच गया। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. आरपी रावत तत्काल जिलाअस्पताल पहुंचे और बीमार बच्चो का उपचार कर रहे डॉक्टरों से उनका हाल चाल जाना।
 
वहीं, बीमार बच्चों के परिजनों का कहना है कि  बगैर जांच के टीकाकरण कराया जा रहा। इस बीच जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि टीकाकरण के दौरान 30 बच्चे बीमार हो गए। उपचार के बाद लगभग सभी बच्चे स्वस्थ है। मामले की जांच की जा रही है की किन कारणों के चलते बच्चों की हालत बिगड़ी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »