19 Mar 2024, 10:36:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजधानी एक्सप्रेस में जवान ने साथी जवान को मारी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 9:37PM | Updated Date: Nov 16 2018 9:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। बिलासपुर-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में गुरुवार रात गुस्से में एक जवान ने साथी जवान पर गोली मार दी। सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात पौने नौ बजे जब ट्रेन नागपुर से निकली,तो किसी बात को लेकर दो जवानों के बीच कहा सुनी शुरू हो गई। इसी दौरान एक जवान ने दूसरे जवान पर गोली चला दी। घायल जवान को समीप के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जवान के जांघ पर गोली लगी है। इस मामले में गोली चलाने वाले जवान समेत पांच जवानों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी तक गोली चलाने का कारण पता नहीं चल पाया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »