19 Mar 2024, 14:55:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तृणमूल कांग्रेस अन्य राज्यों में भी लड़ेगी लोकसभा चुनाव : ममता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 9:32PM | Updated Date: Nov 16 2018 9:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पार्टी कोर कमेटी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव अन्य राज्यों में भी लड़ने की घोषणा की। आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की कोर कमेटी की नेताजी इन्डोर स्टेडियम में हुई बैठक में बनर्जी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में अन्य राज्यों में भी चुनाव लड़ेगी। बैठक में पार्टी सांसद, विधायक और पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में सुश्री बनर्जी ने अनेक राज्यों के लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी। असम और त्रिपुरा के लिए फिरहद हाकिम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मिजोरम के लिए डेरक ओ ब्रायन, झारखंड के लिए अरूप विश्वास, जितेन्द्र तिवारी, सुवेन्द्र अधिकारी, संतीराम महतो, मोलोय घाटक, अर्जुन सिंह, बिहार के लिए अर्जुन सिंह, ओडिशा के लिए सुवेन्दु अधिकारी, सुब्रता बख्शी, मध्य प्रदेश के लिए अर्जुन सिंह और नदीमुल हक, अंडमान-निकोबार के लिए आयन को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा पार्टी को अच्छे नेताओं की जरूरत है। मैं सभी से मासिक रिपोर्ट चाहती हूँ। जरूरत है पार्टी में जोश भरने की। आपके बिना पार्टी कुछ नहीं है। मैं चाहती हूँ हम पार्टी का माँ की तरह ख्याल रखें।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »