राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के पानाबरस क्षेत्र में आज माओवादियों ने एक ब्लास्ट किया। इस घटना में आईटीबीपी के तीन जवान घायल हो गए हैं। आईटीबीपी के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, इसी बीच माओवादियों के द्वारा लगाए गए आईइडी में विस्फोट हो गया। घायल तीनों जवानों को उपचार हेतु मोहला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार आईटीबीपी के जवान आज सर्चिंग के लिए जिले के पानाबरस की ओर निकले हुए थे। वे सुबह लगभग 11 बजे रामगढ राजाडेरा के पास पहूंचे ही थे की नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईडी ब्लास्ट हुआ।
बताया गया कि इस घटना में तीन जवानों को चोटे आई है। पुलिस के अनुसार जिसमें आईटीबीपी44 वी वाहिनी के तीन जवान हेड कांस्टेबल गोयल प्रकाश, आरक्षक सचिन कुमार और आरक्षी तड़वी तीर सिंह घायल हो गए। जिन्हें तत्काल सुरक्षित घटनास्थल से निकाला गया और प्राथमिक उपचार बाद बेहतर उपचार के लिए हैलीकॉप्टर से रवाना किया गया। तीनो जवानी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।