20 Apr 2024, 09:48:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किसान के घर डाका, लाखो रूपए की संपत्ति की लूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 8:56PM | Updated Date: Sep 18 2018 8:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के दलंसिहसराय थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में डकैतो ने कल देर रात एक किसान के घर से लाखो रूपए मूल्य की संपत्ति लूट ली। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि करीब छह की संख्या में आये डकैतों ने मालपुर गांव के किसान सुखदेव महतो के घर घावा बोला। इसके बाद डकैतों ने हथियार का भय दिखाकर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर डकैतों ने किसान के रिश्तेदार प्रह्लाद कुमार (14) को चाकू मारकर घायल कर दिया। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद डकैत घर में रखे नकद और आभूषण समेत लाखो रुपये मूल्य की संपति लूटकर फरार हो गये। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

सं प्रेम उमेश 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »