29 Mar 2024, 03:43:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कश्मीर में आतंकवादी हमले में जवान घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2018 8:54PM | Updated Date: Sep 18 2018 8:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के एक शिविर पर मंगलवार तड़के आतंकवादी हमले में एक जवान घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलवामा जिले के नेवा गांव स्थित सुरक्षा बलों के शिविर पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका और उसके बाद भारी गोलीबारी की। संयोगवश ग्रेनेड विस्फोट नहीं हुआ और इसे बगैर किसी नुकसान निष्क्रिय कर दिया गया। हालांकि आतंकवादियों की गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि हमले के तुरंत बाद इलाके में घेराबंदी की गई लेकिन तब तक आतंकवादी फरार हो गए। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »