20 Apr 2024, 17:34:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण होगा 21 जुलाई को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2018 8:19PM | Updated Date: Jul 19 2018 8:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश की वोटर लिस्ट के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अनुमोदित मतदान-केन्द्रों का इलेक्ट्रोरल रोल मैनेजमेंट सिस्टम (ई.आर.एम.एस.) में युक्तियुक्तकरण करने के साथ ही कंट्रोल टेबल अपडेशन और निर्वाचकों के स्थानांतरण की कार्यवाही का कार्य 21 जुलाई तक पूरा होगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसके बाद 23 जुलाई तक फोटो निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) का एकीकरण किया जायेगा। वोटर लिस्ट का मुद्रण 30 जुलाई को और फोटो निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन 31 जुलाई को होगा। निर्वाचक नामावली के प्रारूप के प्रकाशन के बाद 21 अगस्त तक दावे-आपत्तियाँ दर्ज की जाएगी, जिनका निराकरण 20 सितम्बर से पहले कर लिया जायेगा। डाटा-बेस का अद्यतन और पूरक सूची के प्रकाशन की कार्यवाही 26 सितम्बर तक करने के बाद वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 27 सितम्बर को किया जाएगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »