24 Apr 2024, 14:29:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फल न खरीदने पर नराज पति ने पत्नी को जिंदा जलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 3:05PM | Updated Date: Mar 20 2018 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। गोलकोंडा में एक पति ने मामूली सी बात पर पत्नी पर केरोसीन का तेल उड़ेलकर जिंदा आग के हवाले कर दिया। बुरी तरह से जल चुकी महिला को ओस्मानिया अस्पताल भर्ती कराया जहां पर वह मौत ओर जिंदगी के बीच झुज रही है। जानकारी के अनुसार गोलकोंडा पुलिस ने बताया कि तहसीन बेगम (42) एक हाउसवाइफ हैं। रविवार रात करीब 10 बजे तहसीन बेगम के पति सरवर ने उन्हें तरबूज खरीदने को कहा। इस पर तहसीन ने कहा कि इस वक्त काफी रात हो चुकी है और बाहर फल नहीं मिलेंगे। गोलकोंडा के एरिया अस्पताल के पास रहने वालीं तहसीन ने बाहर जाने से मना कर दिया। सहायक आयुक्त पुलिस अशोक चक्रवर्ती ने कहा कि इससे सरवर काफी गुस्से में आ गया और तहसीन से बहस होने लगी। पीडि़ता के दिए गए बयान के अनुसार, 'गुस्से में बौखलाए सरवर ने उस पर केरोसीन डाल कर आग लगा दी । उस वक्त परिवार के दूसरे सदस्य घर में मौजूद नहीं थे।' 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »