22 Oct 2024, 15:54:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोरखपुर में जिस महिला के शव का अंतिम संस्कार किया, वो 600 KM दूर झांसी में जिंदा मिली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2024 4:46PM | Updated Date: Jun 24 2024 4:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हत्या के बाद मिले महिला के जिस शव का अंतिम संस्कार कर दिया था, वह 600 किमी दूर झांसी में जिंदा मिली। पूरे मामले में नया मोड़ आने के बाद यूपी पुलिस भी अब परेशान है। पुलिस जानना चाह रही है कि आखिर मृतका कौन थी?  

दरअसल, गोरखपुर के बांसगांव निवासी राम सुमेर (60) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी फूलमती (40) 15 जून को लापता हो गई थी। ठीक चार दिन बाद 19 जून को उरुवा बाजार इलाके में एक महिला का शव मिला। पुलिस ने बताया कि सुमेर ने शव की पहचान अपनी पत्नी फूलमती के रूप में की और अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि, मामले ने रहस्यमय मोड़ तब ले लिया जब महिला के पोस्टमार्टम से पता चला कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी, जिसके बाद आगे की जांच शुरू हुई।

संदिग्ध हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस ने फूलमती के मोबाइल फोन को ट्रेस किया, जो झांसी में लगभग 600 किलोमीटर दूर एक्टिव पाया गया। कॉल रिकॉर्ड से पता चला कि फूलमती और सुल्तानपुर के शुभम नामक व्यक्ति के नंबर के बीच लगातार बातचीत होती थी। पूछताछ के दौरान शुभम ने पुलिस को बताया कि फूलमती जीवित है और वह उसे झांसी लेकर आया है। इसके बाद पुलिस ने शुभम के बताए गए पते पर उसे ढूंढ निकाला। 

पति सुमेर ने पुलिस को बताया कि फूलमती 15 जून को अपने मायके से उसके घर लौटने के लिए निकली थी, लेकिन वह नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। SP (दक्षिण) जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया, महिला का बयान दर्ज करने के बाद शनिवार को उसे उसके पति के पास वापस भेज दिया गया। पुलिस अब सुमेर, फूलमती, शुभम और जिस महिला का अंतिम संस्कार किया गया था, उसके बीच संबंध का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी हासिल की है, जिसमें एक लड़का संदिग्ध रूप से घूमता हुआ दिखाई दे रहा है और मामले की नए सिरे से जांच की जा रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »