29 Mar 2024, 17:02:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रणदीप हुडडा बने सीएमएस के एम्बेसडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 12:52AM | Updated Date: Feb 18 2020 12:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। प्रवासी जीवों पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन (सीएमएस) ने फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा तथा दो अन्य लोगों को अपना एम्बेसडर नियुक्त किया है। सीएमएस के सदस्य देशों की सोमवार से यहां शुरू हुई 13वीं बैठक के दौरान देर शाम आयोजित एक कार्यक्रम में हुड्डा और दो अन्य को एम्बेसडर नियुक्त किया गया।
 
इसके अलावा कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र द्वारा कई डाक टिकट जारी किये गये। ये डाक टिकट उन जीवों पर जारी किये गये हैं जिनका अस्तित्व खतरे में है। हुडडा को जलीय जीवों के लिए, बीबीसी, डिस्कवरी और नेशनल जियोग्राफिक के लिए वन्य जीवों पर कई वृत्त चित्र बनाने वाले जानेमाने जीवशास्त्री एवं और संरक्षणवादी इयान रेडमंड को जमीन पर रहने वाले जीवों के लिए और एक विशेष प्रजाती हंसों को बचाने के लिए पैरामोटर पर 7000 किलोमीटर की हवाई यात्रा करने वाली साशा डेंच को पक्षियों तथा अन्य उड़ने वाले जीवों के लिए एम्बेसडर बनाया गया है।
 
पेशेवर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर तथा समुद्री जीवों के प्रति लोगों को जागरूक करने में हुड्डा की रुचि को देखते हुये उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी है। सीएमएस की कार्यकारी अध्यक्ष एमी फ्रेंकल ने तीनों को आज औपचारिक रूप से एम्बेसडर नियुक्त किया। इससे पहले रविवार रात एक कार्यक्रम में इनके नामों की घोषणा की गई थी। डाक टिकट संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन, खतरे में पडी प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन और सीएमएस की ओर से संयुक्त रूप से जारी किये गये हैं। बारह प्रजातियों पर ये डाक टिकट जारी किये गये हैं। इनमें शेर, मिस्र के गिद्ध और सर्बियाई हंस भी शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »