25 Apr 2024, 15:34:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एकजुटता के लिए महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने की आवश्यकता- कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 9:06PM | Updated Date: Jan 29 2020 9:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुण्य-स्मरण करते हुए कहा कि आज भारत को एकजुट बनाए रखने के लिए महात्मा गांधी द्वारा दिखाए रास्ते पर पूरी दृढ़ता के साथ चलने की आवश्यकता है। कमलनाथ ने अपने संदेश में कहा कि सद्भाव और अहिंसा की आज भारत को सबसे ज्यादा जरूरत है। गांधी जी ने इसके लिए अपने प्राणों तक का बलिदान दे दिया। हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि देश को बांटने की कोशिशों को नाकामयाब करें। उन्होंने कहा कि यही एकमात्र विकल्प है जो देश को एक सूत्र में पिरोए रख सकता है। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य विभिन्नता और अनेकता में एकता की भावना से ही सुरक्षित है। हमारी यह संस्कृति अक्षुण्ण बनी रहे, इसके लिए गांधी जी के दिखाए गए मार्ग पर पूरी दृढ़ता से एक साथ चलने का संकल्प लें। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »