29 Mar 2024, 08:09:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जीजा-साली के बीच अवैध संबंध का हुआ खुलासा, फिर ससुराल वालों ने नंगा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 10:46AM | Updated Date: Jan 28 2020 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ थाना क्षेत्र के ऊती गांव में एक शख्स को उसके ससुराल वालों ने पहले तो बुरी तरह पीटा और फिर उसे नंगा कर पूरे गांव में घुमाया। दरअसल ससुरालवालों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसके अपली साली के साथ संबंध थे। शख्स के साथ हुई मारपीट वायरल होने के बाद पुलिस ने ससुराल के 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
जानकारी के अनुसार, युवक मजदूरी करता था। वह कुछ दिन पहले अपनी पत्नी और साली के साथ मजदूरी करने गुजरात गया था। इसी दौरान उसका अपनी साली से संबंध बन गया। गुजरात से वापस आने के बाद दोनों के बीच संबंध की जानकारी उसकी ससुराल के लोगों को हुई। इस जानकारी से आक्रोशित ससुराल वालों को इस बीच युवक मिल गया। ससुराल वालों ने अन्य ग्रामीणों के सहयोग से उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे नंगा कर पूरे गांव में घुमाया गया।
 
किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल साइट्स पर डाल दिया। देखते ही देखते इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक की ससुराल के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 10 को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »