29 Mar 2024, 05:08:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमलनाथ ने शिक्षा और नकली दवा बनाने बेचने वालों पर कार्रवाई करने दिए निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 1:55AM | Updated Date: Jan 26 2020 1:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भू-माफिया के साथ शिक्षा और नकली दवा बनाने और बेचने वाले माफियाओं के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कमलनाथ आज यहां वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में गृह मंत्री बाला बच्चन, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में माफिया कोई भी हो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माफियाओं के खिलाफ सिर्फ एफआईआर करने की औपचारिकता न हो बल्कि उन्हें दंड भी मिले यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है प्रदेश की जनता को शांति और सुकून के साथ शुद्धता भी उपलब्ध हो।
 
भू माफियों के खिलाफ सरकार शक्ति के बाद उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिले ऐसे लोगों के खिलाफ शक्ति से कार्रावाई करें। अपने लाभ के लिए किसी भी माफिया को हमारे प्रदेश की जनता से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ड्रग्स बेचने वालों से लेकर सप्लाई करने वालों तक की पूरी चेन को बेनकाब किया जाए। नकली गुटका बनाने वालों पर भी जिला प्रशासन कड़ी नजर रखे। उन्होंने सभी प्रकार के माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन से संबंधित रूप से अभियान चलाने को कहा है। उन्होंने कहा कि जमीनों, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जहाँ भी माफियाओं के जानकारी मिले या आम जनता उनसे पीड़ित और परेशानी हो वहां तत्काल कार्रावाई की जाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »