20 Apr 2024, 21:25:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुख्यमंत्री कमलनाथ कल इंदौर में करेंगे ध्वजारोहण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 9:29PM | Updated Date: Jan 25 2020 9:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ गणतंत्र दिवस पर कल सुबह इंदौर में ध्वजारोहण कर आकर्षक परेड की सलामी लेंगे। कांग्रेस की आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कल सुबह साढ़े आठ बजे इंदौर में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन करेंगे।
 
विज्ञप्ति में शेखर ने बताया कि सभी जिला, शहर एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटियों द्वारा आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन होगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »