24 Apr 2024, 06:21:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कुशीनगर में 40 लाख का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 12:54PM | Updated Date: Jan 24 2020 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और जिला पुलिस ने हाटा क्षेत्र में कन्टेनर वाहन से तस्करी कर ले जाया जा रहा चार कुन्तल 47 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्र के अनुसार जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  एसटीएफ और हाटा पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-28 छपरा भगत के पास से एक कन्टेन ट्रक में इलेक्ट्रानिक कबाड़ में छुपाकर रखा गया  48 पैकेट में चार कुन्तल 47 किलोग्राम गांजा बरामद किया। यह कंटेनर गोहाटी से अलीगढ़ जा रहा था। उन्होंने बताया कि मौके से अलीगढ़ के खैर इलाके के सिवाला निवासी पंकज शर्मा को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गये तस्कर को जेल भेज दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »