29 Mar 2024, 19:32:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नीतीश ने की आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से किए गए सहायता कार्यों की समीक्षा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 12:41AM | Updated Date: Jan 24 2020 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पिछले वर्ष बाढ़ से हुई क्षति के आलोक में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से किए गए सहायता कार्यों की समीक्षा की। कुमार की अध्यक्षता में यहां एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में वर्ष 2019 में आई बाढ़ से क्षति के आलोक में किए गए सहायता कार्यों की समीक्षात्मक बैठक हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हमलोगों को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने इनपुट सब्सिडी की राशि लोगों को जल्द से जल्द वितरित करने का निर्देश दिया।
 
मुख्यमंत्री को आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने विभिन्न विभागों द्वारा क्षति के संबंध में दिये गये विवरण के संबंध में अवगत कराया। इसमें कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग सहित अन्य विभागों के विवरण शामिल थे। केंद्रीय सहायता के लिए भेजे गये ज्ञापन में राशि के संबंध में भी बताया गया। बैठक में कृषि इनपुट सब्सिडी के लिए अब तक जारी की गई राशि के बारे में भी जानकारी दी गई।
 
मुख्यमंत्री को गृह क्षति के लिए भी उपलब्ध करायी गई राशि के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, मुख्य सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा, प्रधान सचिव आपदा प्रबंधन प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, प्रधान सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन एन. विजया लक्ष्मी, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव विनय कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव, कृषि विभाग के सचिव एन. सरवन कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव कुमार हंस, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »